देश की खबरें | फसल कर्ज स्वीकृत करने के लिए रिश्वत लेने वाले सहकारी समिति पदाधिकारी को एसीबी ने गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को बारां जिले में एक सहकारी समिति के पदाधिकारी को फसल ऋण स्वीकृत करने की एवज में किसान से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

कोटा, 27 मई राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को बारां जिले में एक सहकारी समिति के पदाधिकारी को फसल ऋण स्वीकृत करने की एवज में किसान से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एसीबी के बारां क्षेत्र प्रभारी ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि अतरू कस्बे में सहकारी समिति में सचिव पद पर तैनात राहुल सुमन को कथित तौर पर रिश्वत लेने के बाद गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

एसीबी अधिकारी ने बताया कि किसान ओम प्रकाश मेहर ने सितंबर 2019 में फसल ऋण के लिए आवेदन किया था और आरोपी ने फसल ऋण स्वीकृत करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। सचिव के बैग से 30,000 रुपये भी बरामद किये गए।

क्षेत्र प्रभारी ने बताया कि इलाके के पिपलोद गांव के निवासी मेहर ने 18 मई को एसीबी से संपर्क किया था और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मीणा ने कहा कि आरोपी ने बुधवार को किसान को अतरू शहर में बैंक के बाहर रिश्वत देने के लिए बुलाया जहां एसीबी के अधिकारी ने राशि स्वीकार करते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को बृहस्पतिवार को कोटा में एसीबी अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\