अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर 'शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का प्रतीक': विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में पहले निर्माणाधीन हिंदू मंदिर का दौरा किया और इसे “शांति, सहिष्णुता व सद्भाव का प्रतीक” बताया.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर

अबू धाबी, 31 अगस्त : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में पहले निर्माणाधीन हिंदू मंदिर का दौरा किया और इसे “शांति, सहिष्णुता व सद्भाव का प्रतीक” बताया. बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर यूएई पहुंचे जयशंकर ने प्रतिष्ठित मंदिर के निर्माण में भारतीयों के प्रयासों की भी सराहना की. जयशंकर ने ट्वीट किया, “गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अबू धाबी में निर्माणाधीन बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण हिंदू मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मंदिर निर्माण की तीव्र प्रगति तथा इसमें शामिल सभी लोगों की सराहना करता हूं.

निर्माण स्थल पर बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण की टीम, समुदाय के सदस्यों, श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर अति प्रसन्नता हुई. जयशंकर ने यूएई के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नाहयान बिन मबारक अल नाहयान से भी मुलाकात की और भारतीय समुदाय, योग गतिविधियों, क्रिकेट और सांस्कृतिक सहयोग के लिए उनके मजबूत समर्थन की सराहना भी की. इससे पहले यूएई में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, “विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर की यात्रा की शुभ शुरुआत. यह भी पढ़ें : मिखाइल गोर्बाचेव की विरासत: दुख की बात है कि इतिहास इस भले आदमी को कठोर ठहराएगा

विदेश मंत्री ने अबू धाबी मंदिर के स्थल का दौरा किया. साथ ही शांति, सहिष्णुता व सद्भाव के प्रतीक इस प्रतिष्ठित मंदिर के निर्माण में सभी भारतीयों के प्रयासों की सराहना की.” यह मंदिर 55,000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा. इसे भारतीय कारीगरों द्वारा तराशा जाएगा और बाद में यूएई में विभिन्न हिस्सों को जोड़ा जाएगा. यह मध्य पूर्व में पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर होगा. संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान, जयशंकर अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद के साथ वार्ता करके दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\