देश की खबरें | मोबाइल जैमर को लेकर मंगलुरु में करीब 100 भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेल पर धावा बोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक बड़े समूह ने शनिवार को यहां जिला जेल में मोबाइल जैमर को लेकर कथित तौर पर धावा बोल दिया, जिसके बाद करीब 100 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु (कर्नाटक), पांच अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक बड़े समूह ने शनिवार को यहां जिला जेल में मोबाइल जैमर को लेकर कथित तौर पर धावा बोल दिया, जिसके बाद करीब 100 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हंगामे के दौरान एक महिला पार्षद को घायल हो गईं।

पुलिस के अनुसार, समूह जेल के अंदर लगे मोबाइल सिग्नल जैमर को निष्क्रिय करने के बहाने जेल परिसर पहुंचा।

जब जेल प्रशासन ने समय पर उनके आग्रह पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए और जेल परिसर में उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

जेल अधिकारियों ने बताया कि मंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के विधायक वेदव्यास कामथ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेल का मुख्य दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश की।

हालांकि, पुलिस ने उन्हें जेल में घुसने से रोक दिया।

विधायक कामथ ने ‘पीटीआई-’ से बात करते हुए कहा, "जेल के अंदर कुछ भयावह चल रहा है। जब जेल के अंदर मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं तो जेल के अंदर जैमर लगाने की क्या ज़रूरत है? हम समझते हैं कि कुछ अधिकारियों को अपने फोन का इस्तेमाल करने की ज़रूरत है, जो बिना किसी बाधा के किया जा सकता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू