जरुरी जानकारी | एबॉट को उसकी नई दवा के लिये मिली डीसीजीआई की मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा बनाने वाली वैश्विक कंपनी एबॉट की दिल के दौरे तथा सीने की पुरानी बीमारियों के इलाज की दवा इवाब्राडीन को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर दवा बनाने वाली वैश्विक कंपनी एबॉट की दिल के दौरे तथा सीने की पुरानी बीमारियों के इलाज की दवा इवाब्राडीन को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी है।
कंपनी की दवा को आने वाले कुछ सप्ताह में भारतीय बाजार में उतारने की योजना है।
यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..
कंपनी ने बताया कि उसके मुंबई स्थित नवोन्मेष व विकास केंद्र में इसे तैयार किया गया है।
कंपनी के स्थानीय चिकित्सा निदेशक बालागोपाल नैयर ने कहा, ‘‘दिल के दौरे तथा स्टेबल एंजाइना जैसी सीने की पुरानी बीमारियों के उपचार में लगातार दवा का सेवन महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में दिन में एक बार की ही खुराक से मरीजों को सहजता होगी।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.
महाराजा अग्रसेन अस्पताल में चिकित्सक (एमडी, डीएम कार्डियोलॉजी) डॉ भरत चानना ने कहा कि दिल के दौरे के 45 प्रतिशत मरीजों की धड़कन काफी तेज हो जाती है और करीब 40 प्रतिशत को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। दिन में एक खुराक वाली इस दवा से मरीजों को नियमित सेवन करते रहने में सहजता होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)