जरुरी जानकारी | आरती इंडस्ट्रीज का वैश्विक कंपनी के साथ 4,000 करोड़ रुपये का अनुबंध निरस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रासायनिक कारोबार करने वाली आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एआईएल) ने सोमवार को कहा कि एक वैश्विक कंपनी के साथ कृषि रसायानों की आपूर्ति के लिये 4,000 करोड़ रुपये का उसका दीर्घकालिक अनुबंध निरस्त हो गया है।

नयी दिल्ली, 15 जून रासायनिक कारोबार करने वाली आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एआईएल) ने सोमवार को कहा कि एक वैश्विक कंपनी के साथ कृषि रसायानों की आपूर्ति के लिये 4,000 करोड़ रुपये का उसका दीर्घकालिक अनुबंध निरस्त हो गया है।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा है कि उसने जून 2017 में कृषि रसायान क्षेत्र की एक प्रमुख वैश्विक कंपनी के साथ 10 साल के अनुबंध का समझौता किया था। इस अनुबंध से 10 साल के दौरान 4,000 करोड़ रुपये का राजस्व पैदा होने का अनुमान था।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘हम आपको यह सूचित करना चाहते हैं कि 15 जून 2020 को आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड को ग्राहक से एक नोटिस प्राप्त हुआ है जिसमें उसने अनुबंध को निरस्त करने का विकल्प चुना है। हमारा मानना है कि इसके पीछे ग्राहक की रणनीति में बदलाव प्रमुख वजह है।’’

इस अनुबंध के समाप्त होने से समझौते के तहत मुआवजे के प्रावधान प्रभाव में आ जायेंगे। ‘‘इसके परिणामस्वरूप आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एआईएल) को 12 करोड़ से 13 करोड़ डालर के दायरे में यानी करीब 913 करोड़ रुपये से लेकर 989 करोड़ रुपये तक मुआवजा प्राप्त होगा।’’

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

एआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजेन्द्र गोगरी ने कहा, ‘‘यह परियोजना हमारे लिये एक प्रमुख वृद्धि कारक पहल थी। इस मामले में जो नोटिस आया है उसके पीछे हमारी कोई पहल नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बहरहाल, ग्राहक की रणनीति में बदलाव के कारण इस व्यवसाय में निहित अवसर कम नहीं हो जाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी