देश की खबरें | लाल किले पर हिंसा भड़काने में आप कार्यकर्ता शामिल: पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा में आम आदमी पार्टी की भूमिका होने का आरोप लगाया और बुधवार को कहा कि पार्टी के एक ‘सदस्य’ को झंडे के साथ स्मारक पर देखा गया था ।
चंडीगढ़, 27 जनवरी पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा में आम आदमी पार्टी की भूमिका होने का आरोप लगाया और बुधवार को कहा कि पार्टी के एक ‘सदस्य’ को झंडे के साथ स्मारक पर देखा गया था ।
उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) को किसानों का 'गद्दार' करार दिया और आरोप लगाया कि लाल किले पर मौजूद अमरीक सिंह मिकी नामक एक व्यक्ति ने बाद में कथित भड़काऊ नारे के साथ फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट की। उसे आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया गया था।
जाखड़ ने आप प्रवक्ता राघव चड्ढा के इस दावे को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी का मिकी से कोई संबंध नहीं है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मिकी के फेसबुक पेज पर उन्हें आठ जनवरी, 2020 को आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह की मौजूदगी में पंजाब आप के नेता जरनैल सिंह द्वारा पार्टी में शामिल किए जाने का पता चलता है।
उन्होंने एक बयान में कहा कि इसके बाद अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने दिल्ली में सरकार में बने रहने के सभी अधिकार खो दिए हैं।
जाखड़ ने आरोप लगाया कि अगर मिकी वास्तव में भाजपा के सदस्य हैं, जैसा राघव चड्ढा ने दावा किया है, तो फेसबुक वीडियो और तस्वीर स्पष्ट रूप से आप और भाजपा के बीच 'मिलीभगत' का संकेत देती है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

