आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल
दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी बृहस्पतिवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है.
नयी दिल्ली, 4 मार्च : दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी बृहस्पतिवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है. आप पार्टी ने बताया कि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार करने के बाद लौट रहे थे और उनकी कार उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गयी. आप की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने एक बयान में कहा कि कार में त्रिपाठी के साथ यात्रा कर रहे पांच अन्य लोगों को मामूली चोट आई है.
उन्होंने बताया कि त्रिपाठी अपने साथियों के साथ गोरखपुर से पार्टी के लिए प्रचार करके लौट रहे थे और बेहता मुजावर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. सिंह के अनुसार कार का एक पहिया अचानक से निकल गया और कार पलट गयी. उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना में विधायक गंभीर रूप से घायल हो गये. यह भी पढ़ें : झारखंड सामाजिक क्षेत्र पर सर्वाधिक 37313 करोड़ रुपये खर्च करेगा
वह कार की अगली सीट पर बैठे थे.’’ दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा से विधायक त्रिपाठी को घटना के बाद इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया. सिंह के अनुसार, ‘‘डॉक्टरों ने कहा है कि वह खतरे से बाहर हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

