देश की खबरें | दिल्ली छावनी बोर्ड के पार्षद पर आप नेता ने किया हमला : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली छावनी बोर्ड के उसके पार्षद पर अनुसूचित जाति के एक परिवार की ‘झुग्गी तोड़ने को लेकर सवाल उठाने पर’ आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता ने हमला किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 सितंबर कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली छावनी बोर्ड के उसके पार्षद पर अनुसूचित जाति के एक परिवार की ‘झुग्गी तोड़ने को लेकर सवाल उठाने पर’ आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता ने हमला किया।

वैसे आप की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी परंतु पुलिस का कहना है कि उसकी सूचना के मुताबिक यह ‘मुहल्ले का झगड़ा’ था।

यह भी पढ़े | Fact Check: कंगना रनौत को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में सीएम कैंडिडेट घोषित किया? फेक न्यूज का सच आया सामने.

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आरोप लगाया, ‘‘ आम आदमी पार्टी के एक नेता ने दिल्ली छावनी बोर्ड से कांग्रेस पार्षद संदीप तंवर पर अनुसूचित जाति के एक परिवार की ‘झुग्गी तोड़ने पर सवाल उठाने पर’ हमला किया। ’’

कुमार ने कहा कि तंवर के सिर में गंभीर चोट आयी और उन्हें आठ टांके लगे हैं।

यह भी पढ़े | Congress Attacks On Modi Govt: कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- मोदी सरकार किसानों के साथ ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ की तरह व्यवहार कर रही है.

तंवर ने कहा कि उन्होंने नारायणा थाने में शिकायत दर्ज करायी है और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सचिव सुशील कुमार को उन पर हुए हमले की जांच की मांग करते हुए पत्र भी लिखा है ।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई और जांच चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें शिकायत प्राप्त हुई है। हमारी सूचना है कि यह मुहल्ले का झगड़ा था जिसमें तंवर घायल हो गये। हम फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

प्रदेश कांग्रेस ने उपराज्यपाल और पुलिस आयुक्त से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवार्ई करने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\