देश की खबरें | आप सरकार आजादपुर मंडी में फंसे 686 श्रमिकों को वापस भेजने की व्यवस्था करे : अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप सरकार को निर्देश दिया है कि वह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने के समय से आजादपुर मंडी में फंसे 686 प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करे।

जियो

नयी दिल्ली, 17 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप सरकार को निर्देश दिया है कि वह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने के समय से आजादपुर मंडी में फंसे 686 प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करे।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ द्वारा यह निर्देश जारी किया गया। निर्देश में दिल्ली सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि श्रमिकों के लिए की गयी परिवहन की व्यवस्था और उनके रवाना होने के समय तथा तारीख के बारे में उन्हें अग्रिम सूचना दी जाए।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में दलित दूल्हे की घोड़ी को रोका और उसे से गिरा दिया, पुलिस ने दर्ज किया FIR.

आजादपुर बाजार में श्रमिकों के बीच दिल्ली सरकार के सर्वेक्षण में यह जानकारी मिली कि वहां 686 मजदूर अपने मूल स्थानों पर वापस जाना चाहते हैं। इसके बाद यह यह आदेश आया है।

पीठ ने दिल्ली सरकार को इस उद्देश्य के लिए दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारत-चीन गतिरोध पर अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा-चीन पड़ोसियों को उकसा रहा, उन पर प्रहार कर रहा है.

साथ ही पीठ ने दिल्ली सरकार को आजादपुर मंडी में शाम 6 बजे के बाद एक हेल्प डेस्क स्थापित करने का भी निर्देश दिया ताकि शाम को देर से लौटने वालों को आश्रय और तैयार भोजन दिया जा सके।

अदालत ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह निर्देशों के पालन के संबंध में हलफनामा दायर करे। मामले में अगली सुनवाई 24 जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी