देश की खबरें | आप ने 2017 में गुजरात के मंत्री पर जूता फेंकने वाले गोपाल इटालिया को संयोजक नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को घोषणा की कि वह गुजरात में अगले साल के शुरू में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही पार्टी ने गोपाल इटालिया को राज्य संयोजक नियुक्त किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 12 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को घोषणा की कि वह गुजरात में अगले साल के शुरू में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही पार्टी ने गोपाल इटालिया को राज्य संयोजक नियुक्त किया है।

पार्टी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इटालिया ने 2017 में राज्य सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा पर जूता फेंका था।

यह भी पढ़े | सीबीआई द्वारा जब्त 103 किलोग्राम सोना गायब, मद्रास हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए.

पार्टी ने ट्वीट किया, "आप गुजरात राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। आप आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। युवा नेता गोपाल इटालिया को आप गुजरात का राज्य संयोजक घोषित किया गया है।"

अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने विभिन्न जिलों और नगर निगमों के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों का आंदोलन और होगा तेज, रविवार को राजस्थान से दिल्ली जाने वाले रोड को करेंगे जाम.

इटालिया अहमदाबाद के धंधुका तालुका में अनुमंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थे, जब उन्होंने दो मार्च 2017 को जडेजा पर जूता फेंका था। जूता मंत्री से दूर गिरा था।

इटालिया को इस साल की शुरुआत में गुजरात आप का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज