देश की खबरें | आम आदमी पार्टी जम्मू कश्मीर का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी

जम्मू, 17 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर का अगला विधानसभा चुनाव “पूरी ताकत” के साथ लड़ेगी और एक नवंबर से अपना चुनाव अभियान शुरू करेगी।

इसके साथ ही पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर की इकाइयों की घोषणा की।

पार्टी ने पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह को केंद्रशासित प्रदेश समन्वय समिति का प्रमुख नियुक्ति किया।

इससे पहले आप ने जिला और प्रखंड स्तरीय इकाइयों की घोषणा करते हुए कहा था कि सभी मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर को होगा।

एक पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि नेशनल पैंथर्स पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सिंह को पार्टी की जम्मू कश्मीर समन्वय समिति का अध्यक्ष नामित किया गया वहीं जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य मेहराज मलिक और गुलाम मुस्तफा खान इसके सह-अध्यक्ष होंगे।

उन्होंने बताया कि नासिर अली कोचक जम्मू-कश्मीर राज्य राजनीतिक रणनीति और नीति समिति के अध्यक्ष होंगे वहीं एस. सुरेंद्र सिंह शेंगारी सह-अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही एस. दीप सिंह जम्मू-कश्मीर घोषणापत्र मसौदा समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि फारूक अहमद आगा समिति के सह-अध्यक्ष होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)