देश की खबरें | खुद को अमित शाह का निजी सचिव बताकर मंत्रियों को फोन करने वाला युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कथित तौर पर निजी सचिव बनकर हरियाणा एवं राजस्थान के श्रम मंत्रियों को फोन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कथित तौर पर निजी सचिव बनकर हरियाणा एवं राजस्थान के श्रम मंत्रियों को फोन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के तेह मुंडावर निवासी संदीप चौधरी (25) ने नौकरी के लिए फोन किया था।

यह भी पढ़े | कोविड-19 की स्थिति संभालने को लेकर पीएम मोदी की रेटिंग 77.3 प्रतिशत.

पुलिस के मुताबिक चौधरी ने बीए और बीएड कर रखा है और वह हरियाणा के धारूहेड़ा में हीरो होंडा कंपनी में काम रहा था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते उसकी नौकरी चली गयी, उसके बाद उसने नौकरी पाने के लिए एक साजिश रच डाली।

पुलिस के मुताबिक उसे गृह मंत्रालय की शिकायत के आधार पर अपराध शाखा द्वारा मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | विवादों के बाद आदेश पर रोक, गंगा घाट पर कर्मकांड कराने वाले पंडा समाज से नहीं लिया जाएगा टैक्स.

शिकायत में कहा गया था कि एक व्यक्ति ने नौकरी लिए खुद को शाह का निजी सचिव बताकर हरियाणा एवं राजस्थान के श्रम मंत्रियों को कॉल किया था।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी निगरानी के बाद आरोपी को राजस्थान के अलवर जिले में उसके गृहनगर से अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते काम छूट जाने के बाद उसने राजस्थान या हरियाणा में किसी फैक्टरी में नौकरी पाने के लिए साजिश रची एवं केंद्रीय गृहमंत्री का निजी सचिव बनकर उसने संबंधित राज्यों के मंत्रियों को फोन करने की ठानी।

पुलिस ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम से सिमकार्ड लिया और फिर अपने आप को शाह का निजी सचिव बताकर हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धनक और राजस्थान के श्रम मंत्री टीकाराम जूली को फोन किया।

पुलिस ने मंत्रियों को कॉल करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद कर लिये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\