एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इटावा में एक युवक ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम मिश्रा ने बताया कि अशोक नगर मोहल्ला में गुलशन कुमार (24) ने अपने घर में 23 जून फांसी लगा ली, उस दिन उसकी मां अपनी बेटी के साथ मायके गई हुई थीं।

देश की खबरें | इटावा में एक युवक ने आत्महत्या की

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम मिश्रा ने बताया कि अशोक नगर मोहल्ला में गुलशन कुमार (24) ने अपने घर में 23 जून फांसी लगा ली, उस दिन उसकी मां अपनी बेटी के साथ मायके गई हुई थीं।

मिश्रा ने बताया कि गुलशन कुमार घर पर अकेला था और उसके पिता आनन्‍द यादव नोएडा में नौकरी करते हैं।

उन्‍होंने बताया कि बुधवार देर शाम जब गुलशन की मां और बहन वापस घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि गुलशन फांसी लटका हुआ है।

मिश्रा ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा। उनका कहना है कि शव से जिस तरह बदबू फैल रही थी, उससे उसके तीन दिन पुराने होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक गुलशन भी पिता के साथ नोएडा में नौकरी करता था और वह कुछ दिन पहले ही घर वापस आया था।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).