देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो की पटरियों पर मिला एक युवक

नयी दिल्ली, 30 जून दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के मूलचंद स्टेशन की पटरियों पर बृहस्पतिवार को एक युवक मिला, जिसके कारण काफी देर तक सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट और हरियाणा में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) को जोड़ती है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शाम को यात्रियों को सतर्क करने के लिए ट्वीट किया किया, ''मूलचंद स्टेशन की पटरियों पर एक यात्री के मिलने के कारण कश्मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर तक सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य।''

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यात्री एक युवक था और उसे अस्पताल भेजा गया।

हालांकि, बाद में मेट्रो रेल की सामान्य सेवा बहाल हो गई।

दिल्ली पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)