एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता में महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के वाटगंज इलाके से एक व्यक्ति को महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला से वादा किया था कि वह उसके पति को जेल से रिहा करवा देगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोलकाता में महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 24 जुलाई पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के वाटगंज इलाके से एक व्यक्ति को महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला से वादा किया था कि वह उसके पति को जेल से रिहा करवा देगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने के अधिकारियों ने की, जहां महिला ने करीब एक महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद को सैन्यकर्मी बताते हुए महिला को उसके पति की रिहाई के लिए कानूनी मदद देने का वादा किया, जो जेल में है।

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने 2024 में दो-तीन महीने की अवधि के दौरान कई बार उससे मिलने के लिए कहा। आरोप है कि ऐसी ही एक मुलाकात में आरोपी उसे एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

आरोपी ने बलात्कार का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से संपर्क किया तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार रात एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटा रहे हैं और शहर के विभिन्न हिस्सों में उनकी यात्राओं के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं। सेना से जुड़े होने के उसके दावों की पुष्टि की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).