एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हमीरपुर में कार पलटने से एक महिला की मौत, चालक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली इलाके में एक अनियंत्रित कार पलट जाने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गयी और चालक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हमीरपुर में कार पलटने से एक महिला की मौत, चालक घायल

हमीरपुर (उप्र), नौ जून हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली इलाके में एक अनियंत्रित कार पलट जाने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गयी और चालक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हमीरपुर राठ कोतवाली के गोहानि पतनौडी मार्ग पर कार पलटने से एक महिला ‘ब्यूटिशियन’ की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात हुए इस हादसे में जान गंवाने वाली मृतका की पहचान मनीषा (20) के रूप में हुई है जो ‘ब्यूटिशियन’ का कार्य करती थी।

पुलिस ने कहा कि वह अपनी रिश्तेदार राम देवी (दुल्हन) के साथ उसकी शादी में शामिल होने उसके गांव बदनपुर जा रही थीं।

पुलिस ने बताया कि रात में करीब एक बजे गोहानि पतनौडी मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे मनीषा की मौके पर ही मौत हो गयी और वाहन चालक को हल्की चोट आई है।

हादसे में राम देवी को कोई खरोंच तक नहीं लगी। इस घटना के बाद राम देवी (दुल्हन) को दूसरी गाड़ी से भेजकर शादी की रस्में पूरी की गयीं।

राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज ने बताया कि मनीषा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).