देश की खबरें | अम्फान चक्रवात के एक सप्ताह बाद कोलकाता में फिर आया तूफान, कई पेड़ गिरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात के ठीक एक सप्ताह बाद बुधवार शाम को कोलकाता में तूफान आया और इस दौरान 96 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां यह जानकारी दी।

जियो

कोलकाता, 27 मई पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात के ठीक एक सप्ताह बाद बुधवार शाम को कोलकाता में तूफान आया और इस दौरान 96 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां यह जानकारी दी।

बुधवार को तेज हवाओं और औसत बारिश के साथ आए इस तरह के तूफान को स्थानीय वार्तालाप में ''कालबैसाखी'' कहा जाता है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2190 में नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 56,948 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौसम विभाग ने कहा कि इस कारण शहर में कई जगह पेड़ उखड गए और यातायात बाधित हुआ।

उन्होंने कहा कि तूफान के साथ ही औसत बारिश भी दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

यहां के अलीपुर स्थित आईएमडी के प्रांतीय मुख्यालय ने शाम 6 बजकर 23 मिनट पर 96 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा की गति दर्ज की। बाद में तूफान शहर से गुजरता हुआ उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा की ओर चला गया।

इससे पहले, विभाग ने 20 मई को आए अम्फान चक्रवात के दौरान शहर में वायु की अधिकतम गति 114 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी।

हाल ही में आए अम्फान चक्रवात की बुरी यादों से सहमे लोग अभी उबरने की कोशिश में हैं और ऐसे में बुधवार को चली तेज हवाओं के साथ बारिश होने पर उनके बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान