देश की खबरें | दिल्ली में इंडिया गेट के निकट एक वाहन में लगी आग

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली में कर्तव्य पथ के निकट इंडिया गेट के सी-हेक्सागन में बृहस्पतिवार को एक कार में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सफेद रंग की एक कार का इंजन ज्यादा गर्म होने के कारण उसमें आग लग गई।

उन्होंने बताया कि चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल आया और इस हादसे में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

दक्षिण दिल्ली के शेख सराय इलाके में एक और आग लगने की घटना सामने आई थी, जहां एक कार में आग लग गई।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें उक्त घटना के बारे में रात साढ़े नौ बजे के करीब सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में भी कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)