एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई के बांद्रा में दो मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बांद्रा इलाके में शुक्रवार सुबह दो-मंजिला एक चॉल के गिरने से तीन वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 15 लोग घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई के बांद्रा में दो मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

मुंबई, 18 जुलाई मुंबई के बांद्रा इलाके में शुक्रवार सुबह दो-मंजिला एक चॉल के गिरने से तीन वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 15 लोग घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजकर 56 मिनट पर बांद्रा (पूर्व) के भारत नगर इलाके में चॉल नंबर 37 के गिरने से हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 12 लोगों को नगर निगम के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।

अधिकारी के अनुसार, घायलों में मोहम्मद अंसारी (68) और रिहाना अंसारी (65) हैं, जो झुलस गए हैं। उन्हें भाभा अस्पताल से केईएम अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि, अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर सके कि वे कैसे जले।

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को छोड़कर, जो चिकित्सकों की सलाह के बावजूद अस्पताल से चला गया, बाकि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि घायलों में 80 वर्षीय बुजुर्ग और दो किशोर भी शामिल हैं।

घटनास्थल पर दमकल विभाग, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).