एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के कुल 82.67 लाख मामले, 76,03,121 लोग हुए ठीक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40 हजार से कम नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 82.67 लाख हो गए। वहीं अभी तक 76 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के कुल 82.67 लाख मामले, 76,03,121 लोग हुए ठीक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन नवम्बर भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40 हजार से कम नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 82.67 लाख हो गए। वहीं अभी तक 76 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के 38,310 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,67,623 हो गए। वहीं 490 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,23,097 हो गई।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: मध्यप्रदेश में चला नेताओं और कार्यकर्ताओं का रतजगा, कई जगह तनाव.

आंकड़ों के अनुसार देश में 76,03,121 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 91.96 फीसदी हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

वहीं देश में लगातार पांचवे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम रही।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 संक्रमण 38,310 नए मामले दर्ज, एक दिन में 490 लोगों की हुई मौत; देश में कुल संक्रमण के मामले 5,41,405 तक पहुंची: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,41,405 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 6.55 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार दो नवम्बर तक कुल 11,17,89,350 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,46,247 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).