एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 25,367 मामले, मरने वलों की संख्या 478 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 470 नये मामले सामने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 25,367 हो गयी है जबकि इस संक्रमण से छह और लोगों के मरने के साथ ही प्रदेश में मरने वालों की यंख्या 478 हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 25,367 मामले, मरने वलों की संख्या 478 हुयी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 10 अगस्त जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 470 नये मामले सामने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 25,367 हो गयी है जबकि इस संक्रमण से छह और लोगों के मरने के साथ ही प्रदेश में मरने वालों की यंख्या 478 हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मरने वालों की सभी लोग कश्मीर घाटी से हैं ।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में मरने वालों की संख्या अबतक 478 हो गयी है जिसमें से 443 घाटी से जबकि 35 जम्मू क्षेत्र के हैं ।

अधिकारी ने बताया कि घाटी में 368 ताजा मामले सामने आये हैं जबकि जम्मू क्षेत्र में 102 मामले सामने आये हैं । उनमें से 107 हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश लौटे हैं ।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

मध्य कश्मीर में श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 115 नये मामले सामने आये हैं इसके बाद बांदीपुरा जिले का नंबर है जहां कोविड—19 के 79 मरीज सामने आये हैं ।

प्रदेश में अब तक कुल 17,375 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि राज्य में अभी 7,514 मरीजों का इलाज चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).