मई में एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तार एयरलाइन के कुल 17 पायलटों की कोविड के कारण मौत हुई
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के दौरान मई में एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तार एयरलाइन के कुल 17 पायलटों की महामारी के कारण मौत हो गई. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. विमानन क्षेत्र के सूत्रों ने बताया कि इंडिगो के 10 और विस्तार के दो पायलटों की मौत हुई है.
नयी दिल्ली, तीन जून: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के दौरान मई में एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तार एयरलाइन के कुल 17 पायलटों की महामारी के कारण मौत हो गई. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. विमानन क्षेत्र के सूत्रों ने बताया कि इंडिगो के 10 और विस्तार के दो पायलटों की मौत हुई है.
एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि उसके पांच वरिष्ठ पायलटों की कोविड के कारण मौत हुई है जिनमें कैप्टन हर्ष तिवारी, कैप्टन जीपीएस गिल, कैप्टन प्रसाद कर्माकर, कैप्टन संदीप राणा और कैप्टन अमितेश प्रसाद शामिल हैं.
एयर इंडिया और विस्तार ने इस मामले में पीटीआई- के सवालों का जवाब नहीं दिया.
Tags
संबंधित खबरें
Middle East Crisis: एयर इंडिया और इंडिगो आज संचालित करेंगे 50 विशेष उड़ानें; तनाव के बीच भारतीय यात्रियों की वतन वापसी के लिए बड़ा कदम
Iran-Israel War: ईरान-इजरायल तनाव का असर, एयर इंडिया ने रद्द कीं UAE की कई उड़ानें, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
\