देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 से संक्रमित 40 छात्रों समेत कुल 1.94 लाख छात्र दे रहे सीईटी की परीक्षा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 30 जुलाई कर्नाटक में कोविड-19 से संक्रमित 40 छात्रों समेत लगभग 1.94 लाख छात्र बृहस्पतिवार से शुरू हुई सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) दे रहे हैं। राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर सी एन अश्वत्थ नारायण ने यह जानकारी दी।

जन निर्देश विभाग द्वारा आयोजित एसएसएलसी परीक्षा और विश्वविद्यालय पूर्व परीक्षा की तर्ज पर कर्नाटक सरकार ने ‍‍पीयूसी छात्रों के लिये सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने फैसला लिया था।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10167 नए केस, राज्य में अबतक 1281 लोगों की मौत: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कर्नाटक में 497 केंद्रों पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री नारायण ने कुछ परीक्षा केंद्रों का दौरा करने के बाद यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन परीक्षा के लिये पंजीकृत इन 1.94 लाख छात्रों में बेंगलुरु में 83 केंद्रों पर परीक्षाएं दे रहे 40,200 छात्र भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: सरकारी और प्राइवेट स्कूल 31 अगस्त तक रहेंगे बंद, नाम काटने पर होगी कर्रवाई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा दे रहे कोरोना वायरस से संक्रमित 40 छात्रों में बेंगलुरु के 12 छात्र शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ''परीक्षा देने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित छात्रों के लिये पर्याप्त प्रबंध किये गए हैं। उन्हें विभाग की एंबुलेंस से परीक्षा केंद्र लाया गया और परीक्षा के बाद वापस उनके संबंधित स्थानों पर छोड़ दिया गया।''

इन छात्रों के बैठने के लिये अलग से प्रबंध किये गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)