एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | क्वाड देशों के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की दिल्ली में तीन दिवसीय बैठक शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) के सदस्य देशों और 15 हिंद-प्रशांत देशों के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने सोमवार को महामारी से निपटने की तैयारियों पर तीन दिवसीय बैठक शुरू की।

देश की खबरें | क्वाड देशों के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की दिल्ली में तीन दिवसीय बैठक शुरू

नयी दिल्ली, 17 मार्च क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) के सदस्य देशों और 15 हिंद-प्रशांत देशों के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने सोमवार को महामारी से निपटने की तैयारियों पर तीन दिवसीय बैठक शुरू की।

भारत क्वाड समूह की अध्यक्षता के तहत राष्ट्रीय राजधानी में इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। भारत के अलावा, इस समूह में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महामारी की तैयारियों पर क्वाड कार्यशाला में महामारी की तैयारियों, विशेष रूप से शासन, निगरानी और नवाचार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

कार्यशाला में पैनल चर्चा वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने, तैयारी और लचीलापन बढ़ाने, समन्वित महामारी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने और 'एक स्वास्थ्य' दृष्टिकोण को लागू करने पर केंद्रित होगी।

मंत्रालय ने कहा कि चर्चाओं में जोखिम संचार, सामुदायिक सहभागिता, रोग निगरानी और क्षमता निर्माण भी शामिल होंगे।

मंत्रालय ने कहा कि क्वाड कार्यशाला हिंद-प्रशांत के लिए अधिक मजबूत, समन्वित स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचे के निर्माण में एक "मील का पत्थर" है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2025 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).