देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के मालबाग इलाके में बृहस्पतिवार की रात सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
श्रीनगर, दो जुलाई जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के मालबाग इलाके में बृहस्पतिवार की रात सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हबाक क्रॉसिंग के पास आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।
यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: मालबाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर.
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 60 नए मामले सामने आए: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि उसकी पहचान और वह किस समूह से जुड़ा हुआ था, इसका पता लगाया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

