देश की खबरें | कुपवाडा मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी पाकिस्तानी निकला: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले में मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर के साथ मारे गए एक अन्य आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के आतंकवादी अली भाई उर्फ दानिश के तौर पर हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 20अगस्त जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले में मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर के साथ मारे गए एक अन्य आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के आतंकवादी अली भाई उर्फ दानिश के तौर पर हुई है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि दोनों आतंकवादियों का मुठभेड़ में मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है।

यह भी पढ़े | यूपी: बलिया के एसडीएम अशोक चौधरी को योगी सरकार ने किया सस्पेंड, बीच सड़क पर लोगों को पीटने का आरोप: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमार ने बुधवार को कहा था कि मारे गए आतंकवादियों में से एक आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नसीरुद्दीन लोन उर्फ साद भाई था, लोन इस साल 18 अप्रैल को सोपोर में सीआरपीएफ के तीन जवानों और चार मई को हंदवाड़ा में बल के तीन और जवानों की हत्या में शामिल था।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि लोन के कब्जे से एक एके-47 रायफल बरामद हुई है जो चार मई को हंदवाडा के वनगाम में सीआरपीएफ के एक जवान पर हमला करके छीनी गई थी। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि वह सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या में शामिल था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के रेल मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, बोले असम तक है टारगेट, मुसलामनों को नहीं होगा नुकसान.

उन्होंने कहा कि लोन और दानिश का मारा जाना बलों के लिए बड़ी कामयाबी है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अली भाई घुसपैठ करने वाले विभिन्न आतंकी समूहों के सदस्यों को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था और आतंकवादी संगठनों के लिए स्थानीय युवाओं की भर्ती कराने में भी शामिल था।

उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के शुरू में मारे गए सज्जाद उर्फ हैदर के साथ अली भाई, सुरक्षा बलों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हुए कई आतंकी हमलों में शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\