कन्नूर (केरल), एक अगस्त केरल में दुर्लभ आनुवांशिक विकार से पीड़ित 16 वर्षीय लड़की का सोमवार को इंतकाल हो गया। वह पूरी तरह व्हीलचेयर के सहारे थी। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
आफरा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित थी। 16 वर्षीय लड़की को कुछ दिन पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी तबीयत ठीक नहीं थी।
उसने पिछले साल अपने छोटे भाई मोहम्मद को बचाने के लिए 18 करोड़ रुपये जुटाने के लिए लोगों से मदद मांगी थी। उसका भाई भी इसी बीमारी से पीड़ित है। उसने ‘ज़ोलजेंस्मा’ की एक खुराक खरीदने के लिए मदद मांगी थी, क्योंकि इसकी कीमत 18 करोड़ रुपये है।
उस वक्त गठित की गई चिकित्सा उपचार समिति ने 46 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त किया था और इस दवाई को खरीद लिया था।
मोहम्मद को पिछले साल अगस्त में दवाई की खुराक दी गई थी और शेष पैसे का इस्तेमाल बीमारी से प्रभावित अन्य दो बच्चों के इलाज के लिए किया गया था।
केरल सरकार ने एक स्थानीय निकाय के जरिए हाल में आफरा को एक हाई टेक व्हीलचेयर दी थी।
उसकी तदफीन (दफन) यहां मतूल मरकज़ी जुमा मस्जिद कब्रिस्तान में की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY