देश की खबरें | एक दिन के लिए थानेदार बनी छात्रा ने सुलझाया दो भाइयों का विवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने जिले के पांच थानों की कमान रविवार को एक दिन के लिए छात्राओं को सौंपी थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने जिले के पांच थानों की कमान रविवार को एक दिन के लिए छात्राओं को सौंपी थी।

पुलिस अधीक्षक डा. विपिन मिश्र ने बताया कि महिलाओं एवं बलिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन शक्ति के रुप में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह गजाधरपुर के एक विद्यालय में पढ़ने वाली आंचल को फखरपुर थाने का एक दिन का प्रभार सौंपा गया था।

यह भी पढ़े | Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान आज, प्रयागराज और वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी.

इसी तरह खैरीघाट थाने में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने छात्रा मानसी तिवारी को पुलिस कैप पहनाकर थाने का प्रभार सौंपा।

देहात कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने 11वीं की छात्रा उमा सिंह को कोतवाल का कार्यभार सौंपा।

यह भी पढ़े | West Bengal Assembly Elections 2021: बीजेपी के मिशन बंगाल को लग सकता है झटका, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा देगी ममता बनर्जी का साथ.

मिश्र ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से रू ब रू कराने, पुलिस का भय कम कर और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिले के थानों में छात्राओं को थानेदार बनाने की मुहिम शुरू की गयी है।

पहले दिन प्रयोग के रूप में पांच थानों- कोतवाली देहात में 11 वीं की छात्रा उमा सिंह, नानपारा में 10 वीं की छात्रा ईरा फातिमा, खैरीघाट में 12 वीं की छात्रा मानसी तिवारी, पयागपुर में 12वीं की तनिष्का सिंह एवं फखरपुर में दसवीं की छात्रा आंचल ने थानों का प्रभार संभालकर प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया एवं विवादों को सुलझाया।

थानेदार बनी छात्राओं ने थाने में आए प्रार्थना पत्रों पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उन पर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और उनका निस्तारण किया।

इस दौरान आंचल के सामने फखरपुर थाना क्षेत्र के दुजईपुरवा गांव के दो सगे भाइयों के बीच बंटवारे के बाद टंकी का पानी बांटने का विवाद आया, जिसे सुलझाने के लिए वह पुलिस कर्मियों को लेकर विवादित स्थल पर पहुंचीं।

आंचल ने दोनों भाइयों को समझा-बुझाकर एक ही टंकी से पानी लेने पर राजी कर लिया।

जिलाधिकारी शंभू कुमार ने कहा, "क्षमतावान होने के बावजूद बहुत सी बेटियां विभिन्न कारणों से आगे नहीं बढ़ पाती हैं। सरकार और प्रशासन इस तरह की कई योजनाओं के माध्यम से बेटियों की लगातार मदद कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि पिछले माह नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत की थी। कार्यक्रम शारदीय नवरात्रि से वासंतिक नवरात्रि तक चलेगा।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\