देश की खबरें | नोएडा में एक दुकानदार ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर 20 में रहने वाले एक दुकानदार ने शनिवार सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
नोएडा (उप्र), 21 नवंबर नोएडा के सेक्टर 20 में रहने वाले एक दुकानदार ने शनिवार सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 20 में रहने वाले शिवचंद (26) ने संभवत: मानसिक तनाव के चलते शनिवार तड़के अपने घर पर पंखे से कथित रूप से फंदा लगा लिया।
उन्होंने बताया कि परिजनों ने शिवचंद को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिंह ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
उन्होंने बताया कि इस बीच, थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाले टी रामरतन की शनिवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसके परिजनों ने उसे गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)