मनीष सिसोदिया (Photo Credits: File Photo)
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने आज पटपड़गंज में मास्क वितरण और सोशल डिस्टेंस पर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी एक बार फिर बढ़ रही है. इसलिए मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने सभी से मास्क लगाने और कोरोना जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है. इस अभियान के तहत आज पटपड़गंज के शांति मार्ग वेस्ट विनोद नगर और नरवाना रोड में स्थानीय नागरिकों, फल विक्रेताओं और दुकानदारों इत्यादि के बीच मास्क वितरण एवं सोशल डिस्टेंसिंग जागरूकता अभियान चलाया गया.
श्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए सभी जरूरी मेडिकल व्यवस्था कर रखी है. लेकिन जरूरी यह है कि किसी के इलाज की नौबत ही न आए. जब तक कोरोना का कोई भरोसेमंद वैक्सीन नहीं आता, तब तक मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना ही प्रमुख उपाय है. इस अभियान में वार्ड पार्षद गीता रावत तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. इसके बाद श्री सिसोदिया ने पटपड़गंज कैम्प ऑफिस में नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).