देश की खबरें | दिल्ली के सी आर पार्क में एक सुरक्षा गार्ड ने दूसरे गार्ड की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सी आर पार्क में साथ में शराब पीने के बाद 56 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड ने अपने एक साथी गार्ड की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने मृतक के शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, 13 जून दिल्ली के सी आर पार्क में साथ में शराब पीने के बाद 56 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड ने अपने एक साथी गार्ड की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने मृतक के शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है।

यह भी पढ़े | नेपाल के विवादित नक्शे पर भारत ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- इस कदम का कोई मतलब नहीं है.

पुलिस ने कहा कि एक स्थानीय नागरिक ने इमारत के भूतल से धुआं उठते देख उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे बुलाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, तो मध्य प्रदेश निवासी गार्ड इमरत सिंह ने कहा कि उसने मच्छरों को भगाने के लिए आग जलाई है। बाद में पुलिस को वहां आग में जलता हुआ शव मिला।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: महाराष्ट्र में 1134 नए मरीज पाए गए, 113 की मौत, पीड़ितों की संख्या राज्य में बढ़कर 1,04,568 पहुंची.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, “इमरत ने पुलिस को बताया कि उसने शुक्रवार को शराब पीने के बाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले गार्ड सरनाम सिंह(56) की हत्या कर दी। उसने मृतक के शव को जलाने की बात भी स्वीकार की। पीड़ित ग्रेटर कैलाश-2 क्षेत्र में गार्ड था।”

पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज