देश की खबरें | गोवा में सुरंग की दीवार का एक हिस्सा ढहा, ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के परनेम में भारी बारिश के कारण एक सुरंग की दीवार का एक हिस्सा ढह गया जिसके बाद कोंकण रेलवे मार्ग पर कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, छह अगस्त गोवा के परनेम में भारी बारिश के कारण एक सुरंग की दीवार का एक हिस्सा ढह गया जिसके बाद कोंकण रेलवे मार्ग पर कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

कोंकण रेलवे कोरपोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) के प्रवक्ता बब्बन घाटगे ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मरम्मत का काम चल रहा है।

यह भी पढ़े | मुंबई: टीवी एक्टर और मॉडल समीर शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंटल डेथ का मामला: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केआरसीएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर गोवा जिले के परनेम में बुधवार देर रात करीब दो बज कर 50 मिनट पर एक सुरंग के भीतर दीवार का पांच मीटर का हिस्सा ढह गया। अगले नोटिस तक इस सेक्शन पर यातायात निलंबित कर दिया गया है।

घाटगे ने बताया कि इस सेक्शन पर चल रही ट्रेनों का मार्ग पड़ोसी कर्नाटक राज्य के लोंदा से होकर परिवर्तित कर दिया गया है। किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े | RBI Monetary Policy: बिना किसी बदलाव के रेपो रेट 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत पर बरकरार.

जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है उनमें एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-लोकमान्य तिलक स्पेशल एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस, एच. निजामुद्दीन-एर्नाकुलम सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल शामिल हैं।

गोवा में पिछले पांच दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है और कुछ निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\