देश की खबरें | राजस्थान में सत्तारूढ कांग्रेस, विपक्षी भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच प्रर्वतन निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के यहां छापे की कार्रवाई पर यातायात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 22 जुलाई राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच प्रर्वतन निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के यहां छापे की कार्रवाई पर यातायात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है ।

विपक्षी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि यह आरोप राजस्थान की सरकार पर भी लागू होता है जिसने एसओजी और एसीबी का दुरूपयोग किया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2,308 नए मामले पाए गए: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूनिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों की तरह मुख्यमंत्री ने भी सहकारी संघवाद को चुनौती दी है और सामान्य संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘एसओजी और एसीबी का तो दुरूपयोग नहीं होता..और सीबीआई ईडी का दुरूपयोग होता है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच केरल के अलुवा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और छह पंचायतों में लगाया गया कर्फ्यू, सिर्फ केमिस्ट की दुकानें को होगी 24 घंटे खुलने की अनुमति.

जयपुर—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में खाचरियावास ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि उन्होंने (केन्द्र सरकार ने) राज्य सरकार को गिराने का संकल्प लिया है। वे सीबीआई, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय का राज्य सरकार के खिलाफ दुरुपयोग कर रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या कर रहे है।’’

खाचरियावास ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार अपनी संवैधानिक शक्ति का दुरूपयोग करके डरा नहीं सकती.. कांग्रेस डरेगी नहीं। कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता डरता नहीं है चाहे किसी भी हद तक लोकतंत्र को बचाने के लिये हमें कुछ भी करना पड़े। चाहे हमारी जान चली जाये लेकिन भाजपा के षड्यंत्र का जमकर मुकाबला करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार कहीं जाने वाली नहीं है चाहे भाजपा की सरकार कितना भी जोर लगा लें।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी यह कार्रवाई कुछ मंत्रियों पर भी होगी.. हमें पता है ..मंत्रियों के यहां मुख्यमंत्री के यहां.. वे कुछ भी कर सकते हैं। क्योंकि, जब संविधान का पूरी तरह से दुरूपयोग, अपमान करना है तो अब वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।’’

पूनिया ने मुख्यमंत्री पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जनता सब जानती है, कांग्रेस हमारे ऊपर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाती है लेकिन पूरी बसपा पार्टी को कांग्रेस में विलय हुआ तो उसमें कोई सत्संग करके किया था या भगवद्गीत की शपथ खाकर किया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\