एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 90,802 नए मामले सामने आए, कुल मामले 42 लाख के पार हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है जबकि इनमें से 32,50,429 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद देश में स्वस्थ होने की दर सोमवार को 77.30 प्रतिशत हो गई।

देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 90,802 नए मामले सामने आए, कुल मामले 42 लाख के पार हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है जबकि इनमें से 32,50,429 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद देश में स्वस्थ होने की दर सोमवार को 77.30 प्रतिशत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले 42,04,613 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 1,016 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 71,642 हो गई है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack On Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, बोले- कोरोना संक्रमण के आंकड़े हो या GDP में गिरावट, हर गलत दौड़ में देश आगे.

कोविड-19 से मरने वालों की दर और घटकर 1.70 प्रतिशत हो गई है।

डेटा के मुताबिक देश में 8,82,542 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जो कुल मामलों का 20.99 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Congress Attacks on Modi Government: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-बीजेपी सरकार लगातार किसान विरोधी नीतियां बनाकर अन्नदाता पर कर रही है प्रहार.

भारत में कोविड-19 के मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी।

भारतीय आर्युविज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक छह सितंबर तक कुल 4,95,51,507 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 7,20,362 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).