उधमपुर, 28 मार्च जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक पुलिसकर्मी ने कहा सुनी होने के बाद अपने एक सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार रात लगभग 11 बजे यह घटना हुई। उस समय दोनों जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जखानी चौक में एक चौकी पर तैनात थे।
उन्होंने बताया कि चयन ग्रेड कांस्टेबल काका राम और विशेष पुलिस अधिकारी मनोहर लाल के बीच किसी मामले पर तीखी बहस हो गई। लाल ने अपना आपा खो दिया और राम पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी।
अधिकारियों ने बताया कि राम ने रविवार तड़के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि लाल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY