एजेंसी न्यूज

ठाणे में एक इमारत की पांचवी मंजिल से बच्ची पर गिरा एक पालतू कुत्ता, लड़की की मौत; मालिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की पांचवी मंजिल से एक पालतू कुत्ता चार साल की बच्ची पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया.

ठाणे में एक इमारत की पांचवी मंजिल से बच्ची पर गिरा एक पालतू कुत्ता, लड़की की मौत; मालिक गिरफ्तार
Credit -(Photo : X)

ठाणे, 9 अगस्त : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की पांचवी मंजिल से एक पालतू कुत्ता चार साल की बच्ची पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे यह घटना हुई थी. पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार किया. इस घटना के संबंध में तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ''छह अगस्त को एक इमारत की पांचवी मंजिल से पालतू कुत्ता नीचे सड़क पर टहल रही बच्ची पर गिर गया. इस घटना में बच्ची को गंभीर चोटें आईं. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पालतू कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया.'' यह भी पढ़ें : कोल्हापुर में 1915 में शाहू महाराज द्वारा निर्मित सभागर भीषण आग में जलकर खाक हुआ

उन्होंने बताया कि कुत्ते के मालिक और तीन अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुरू में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था. सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी आया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).