एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बदरपुर में लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या की गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बदरपुर बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह घर लौटते समय लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बदरपुर में लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या की गयी

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बदरपुर बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह घर लौटते समय लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मृतक की पहचान फरीदाबाद निवासी मकबुल अकरम (20) के रूप में की है, जो मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण का रहने वाला था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार तड़के अज्ञात हमलावरों द्वारा लूटपाट की कोशिश का विरोध करने पर अकरम की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर चोट के निशान थे और वह मृत पाया गया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-दक्षिणपूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया कि बदरपुर थाने में एक पीसीआर कॉल आई कि बदरपुर बॉर्डर पर बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘पुलिस मौके पर पहुंची और उसने देखा कि व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध पड़ा है और उसके सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान हैं। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

डीसीपी ने बताया कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और स्थानीय लोगों से बात कर घटना की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).