देश की खबरें | नाबालिग से छेड़छाड़ करने और घर में सांप पालने के आरोप में उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा शहर की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले 29 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने, लोगों को धोखा देने और अपने किराए के घर में अवैध रूप से कोबरा सांप पालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), 21 मई कोटा शहर की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले 29 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने, लोगों को धोखा देने और अपने किराए के घर में अवैध रूप से कोबरा सांप पालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने उसके कब्जे से 7.20 लाख रुपये के नकली भारतीय मुद्रा और एक कोबरा सांप भी बरामद किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद इमरान (29) के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है।
बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
इमरान के साथ उसकी पत्नी असमीन (25) पर भी यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, 2012 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमृता दुहन ने बताया कि राजा नगर के एक पीड़ित ने इस सप्ताह रविवार को रेलवे कॉलोनी थाने में इमरान के खिलाफ अपनी नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़ करने, उसके साथ अश्लील वीडियो बनाने और उसके पिता से 1.36 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसी प्राथमिकी के बाद इमरान के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)