WB Murder Case: पश्चिम बंगाल के कुलपी में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के कुलपी में लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
कोलकाता, 15 दिसंबर : पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के कुलपी में लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटना शनिवार रात रामकृष्णपुर ग्राम पंचायत के कालीतला इलाके में उस समय हुई जब कुणाल अध्या (22) अपने घर लौट रहा था.
अधिकारी ने कहा कि पुलिस इन रिपोर्ट की जांच कर रही है कि स्थानीय क्लब से संबंधित विवाद को लेकर प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों ने कुणाल को पीटा था. यह भी पढ़ें : Sambhal Case: संभल में मिले मंदिर में सुबह की पहली आरती की गई, भक्तों की उमड़ी भीड़
उन्होंने बताया कि कथित हमले के दौरान कुणाल को बचाने की कोशिश में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है. अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
Tags
संबंधित खबरें
West Bengal Final Voter List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची जारी, voters.eci.gov.in और ceowestbengal.wb.gov.in पर ऐसे चेक करें अपना नाम
Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
बीजेपी का मिशन बंगाल: 1 मार्च को अमित शाह दिखाएंगे ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी, चुनावी शंखनाद की तैयारी
Mukul Roy Dies: पूर्व रेल मंत्री व TMC नेता मुकुल रॉय का 71 साल की उम्र में निधन, बंगाल की राजनीति के ‘चाणक्य’ के रूप में थी पहचान; जानें उनका राजनीतिक सफर
\