देश की खबरें | दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में एक पार्क के पास चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला, जबकि एक अन्य को बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक फरवरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में एक पार्क के पास चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला, जबकि एक अन्य को बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात हुई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘देर रात एक बजकर 37 मिनट पर हमारे पास अस्पताल से फोन आया कि जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के सामने डीडीए पार्क के पास दो लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद घटनास्थल पर तुरंत पुलिसकर्मियों का एक दल भेजा गया।’’
अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों मयंक चौधरी (19) और लव कुश (24) को अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘चौधरी की छाती पर चोट के कई निशान थे, जिसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि लव कुश की हालत गंभीर है। लव कुश ने पुलिस को दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश होने की जानकारी दी है।’’
पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उसने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दल भी गठित किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

