देश की खबरें | ठाणे में इमारत का एक हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ‘बेहद खतरनाक’ की श्रेणी में रखी गई एक तीन मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा बृहस्पतिवार सुबह गिर गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 16 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ‘बेहद खतरनाक’ की श्रेणी में रखी गई एक तीन मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा बृहस्पतिवार सुबह गिर गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे में रात भर भारी बारिश जारी रही।
यह भी पढ़े | गुजरात: मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के प्रमुख पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज निधन, PM मोदी ने जताया दुख.
ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रमुख संतोष कुमार ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि कोपरी क्षेत्र में स्थित इमारत ‘गायत्री’ की तीसरी मंजिल के एक अपार्टमेंट की बालकनी का हिस्सा सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर गिर गया। उन्होंने बताया कि 35 साल पुरानी इस इमारत को शहर के नगर निकाय ने ‘बेहद खतरनाक’ घोषित किया था था, जिसके बाद इसे खाली करके बंद कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इसका एक हिस्सा गिर गया। इसके बाद स्थानीय अग्निशमन कर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मलबे को हटाया। उन्होंने बताया कि इंजीनियरों की एक टीम इमारत के खतरनाक हिस्से को गिराने के संबंध में फैसला लेगी।
ठाणे नगर निगम आयुक्त विपिन शर्मा ने रविवार को कहा कि शहर में सी-वन श्रेणी में 79 इमारत आती हैं जिसका मतलब है कि इन इमारतों को तत्काल खाली कराए जाने की जरूरत है जबकि 123 इमारत सी-टू श्रेणी में आती हैं, जिसका मतलब है कि इन ढाचों की मरम्मत के बाद लोग इनमें रह सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)