एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र के लातूर में विवाद के बाद एक नाबलिग ने चाचा की हत्या की

महाराष्ट्र के लातूर में 16 साल के एक नाबालिग को विवाद के बाद अपने चाचा की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Maharashtra: महाराष्ट्र के लातूर में विवाद के बाद एक नाबलिग ने चाचा की हत्या की

लातूर (महाराष्ट्र), 26 सितंबर : महाराष्ट्र के लातूर में 16 साल के एक नाबालिग को विवाद के बाद अपने चाचा की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह लातूर के बाहरी इलाके आरवी क्षेत्र के आसपास हुई. पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय जिस व्यक्ति की हत्या कर दी गयी, वह अपनी भाभी के घर अपना आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज लेने गया था.

एमआईडीसी थाने से एक अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने अपने पास दस्तावेज होने से इनकार किया और उसे गाली देना शुरू कर दिया, तो दोनों के बीच जबरदस्त बहस शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि मामला बढ़ने पर महिला के किशोर बेटे ने कथित तौर पर अपने चाचा की पीठ पर चाकू से वार किया. यह भी पढ़ें : UP: यूपी में होटलों पर नाम पता लिखें जाने वाले मामले पर मायावती बोलीं, जनता का ध्यान बांटने के लिए हो रही राजनीति

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति की पत्नी की शिकायत के बाद किशोर और उसकी मां को हिरासत में लिया गया तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया. अधिकारी ने कहा कि किशोर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).