देश की खबरें | बलिया में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर हिमाचल प्रदेश ले जाने और उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

बलिया (उप्र), 30 अप्रैल बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर हिमाचल प्रदेश ले जाने और उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

अधिकारी के अनुसार, पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी गत 29 जनवरी को लापता हो गई। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने गत 29 अप्रैल को किशोरी को थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे से मुक्त करा लिया।

एसपी ने बताया कि किशोरी द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, नेपाल के परसा जिले के वार्ड प्रहरी थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव का प्रीतम यादव (26) उसे अगवा कर हिमाचल प्रदेश ले गया तथा करीब तीन माह तक उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण) और 376 (2) (दुष्कर्म) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा लगा दी है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रीतम को सोमवार को थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे से गिरफ्तार कर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज