एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में खाने का सामान लाने से मना करने पर नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में शराब का सेवन कर रहे एक व्यक्ति के लिए खाने का सामान लाने से मना करने पर 14 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में खाने का सामान लाने से मना करने पर नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में शराब का सेवन कर रहे एक व्यक्ति के लिए खाने का सामान लाने से मना करने पर 14 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Delhi: राजधानी के GB Road के एक दूकान में आग लगी, 8 फायर टेंडर्स आग बुझाने में जुटीं.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा के अनुसार, उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि एक 14 वर्षीय लड़के को अपोलो अस्पताल ले जाया जा रहा है।

डीसीपी ने बताया कि अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया। घायल लड़के को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: रंग लाई CM भूपेश बघेल की मेहनत, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मजबूत हुई राज्य की अर्थव्यवस्था.

पुलिस ने बताया कि शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे।

मीणा ने कहा कि पूछताछ के दौरान, एक चश्मदीद गवाह का बयान दर्ज किया गया, जिसने कहा कि लड़के पर मदनपुर खादर एक्सटेंशन निवासी शादाब नाम के व्यक्ति ने हमला किया था। घटना के बाद कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).