एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले में सिखेडा थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शुक्रवार सुबह 20 वर्षीय एक महिला की उसके पिता ने कथित रूप से हत्या कर दी।

देश की खबरें | एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या की

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक दिसंबर मुजफ्फरनगर जिले में सिखेडा थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शुक्रवार सुबह 20 वर्षीय एक महिला की उसके पिता ने कथित रूप से हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि प्रियांशी (20) की उसके पिता ने कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी । पिता को उसके प्रेम संबंध से आपत्ति थी ।

पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने पत्रकारों को बताया कि यह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गयी।

उन्होंने बताया कि प्रियांशी के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

प्रियांशी गांव के ही एक युवक से प्यार करती थी लेकिन उसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार सुबह तीखी बहस के बाद उसके पिता धर्मपाल ने उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने परिवार का नाम खराब करने के लिए अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).