Maharashtra Shocker: नवी मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना, 500 रुपये के लिए शख्स ने दोस्त की ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 500 रुपये के चलते विवाद में अपने एक साथी की कथित रूप से हत्या करने को लेकर 30-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 500 रुपये के चलते विवाद में अपने एक साथी की कथित रूप से हत्या करने को लेकर 30-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पनवेल सिटी थाने के निरीक्षक अंजुम भगवान ने बताया कि कबाड़ बीनने का काम करने वाला विकी चिंडालिया आठ अगस्त को पनवेल रेलवे स्टेशन के पास मृत पाया गया था. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि विकी रेलवे स्टेशन के पास ही काम करता था और वहीं एक साथी के साथ रहता था.
उन्होंने बताया कि विभिन्न सुरागों तथा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का ध्यान विकी के साथी सचिन शिंदे पर गया और उसे बृहस्पतिवार को उसके गृहनगर औरंगाबाद में पकड़ा गया. यह भी पढ़े: UP: पैसे के लिए दोस्त की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
भगवान के अनुसार, पूछताछ के दौरान शिंदे ने बताया कि विकी ने उससे 500 रुपये लिये थे और हत्या के दिन शराब पीने के दौरान उन दोनों के बीच बहस हो गयी थी. निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी ने कथित रूप से विकी पर चाकू से वार किया और फिर वहां से भाग गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

