Jharkhand: झारखंड में कैदियों को गांजे की आपूर्ति करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
झारखंड के जमशेदपुर में जेल के कैदियों को गांजे की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि विशेष सहायक पुलिस (एसएपी) के कर्मी ब्रजकिशोर सिंह ने घाघीडीह केंद्रीय कारागार में कैदियों को कथित तौर पर गांजे की आपूर्ति की.
जमशेदपुर, 7 नवंबर : झारखंड के जमशेदपुर में जेल के कैदियों को गांजे की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि विशेष सहायक पुलिस (एसएपी) के कर्मी ब्रजकिशोर सिंह ने घाघीडीह केंद्रीय कारागार में कैदियों को कथित तौर पर गांजे की आपूर्ति की. पुलिस ने बताया कि उसके पास से 30 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया.
उन्होंने बताया कि शनिवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत एक मामला दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए उत्तर प्रदेश के नेता
परसुडीह पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी विमल किंडो ने बताया कि उसे नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया और उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किए गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

