देश की खबरें | दिल्ली के गांधी नगर में एक व्यक्ति दर्जी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक दर्जी की गला काटकर कथित रूप से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 मई पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक दर्जी की गला काटकर कथित रूप से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात पुरानी सीमापुर में आरोपी रोहित ने ब्लेड से शिवनाथ (22) का गला काट दिया।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि शिवनाथ (पेशे ये दर्जी) और रोहित बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी एक लड़की के साथ प्रेम संबंध में है लेकिन लड़की का परिवार जाति के आधार पर इस शादी के लिए तैयार नहीं है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि दिल्ली आने के बाद शिवनाथ किराये के मकान में रोहित के साथ रहने लगा था, लेकिन रोहित को संदेह हो गया कि उसकी जासूसी करने के लिए लड़की के परिवार वालों ने शिवनाथ को भेजा है, इसलिए उसने हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि जब मकान में अन्य लोगों को शोर सुनायी दिया और हत्या नजर आया तब उन्होंने रोहित को पकड़ लिया एवं मकान मालिक को इसकी सूचना दी। मीणा के अनुसार मकान मालिक ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि अपराध में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\