देश की खबरें | शादी का प्रस्ताव ठुकराने से खफा व्यक्ति ने अभिनेत्री पर चाकू से हमला किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई के अंधरी उपनगर में शादी का प्रस्ताव ठुकराने से खफा एक व्यक्ति ने अभिनेत्री पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया।
मुम्बई, 27 अक्टूबर मुम्बई के अंधरी उपनगर में शादी का प्रस्ताव ठुकराने से खफा एक व्यक्ति ने अभिनेत्री पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया।
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब नौ बजे अंधेरी के वर्सोवा इलाके में हुई जब अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा एक कैफे से घर लौट रही थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार आरोपी योगेश महिपाल सिंह ने मालवी को रास्ते में रोका और उससे पूछा कि उसने उससे बात करना क्यों बंद कर दिया है। इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपी ने अभिनेत्री के पेट और दोनों हाथ पर चाकू से वार किया और फरार हो गया।
अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने कहा, ‘‘ हमने भादंवि की धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं के तहत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।’’
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री ने पुलिस को बताया है कि वह आरोपी को पिछले एक साल से जानती है और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)