देश की खबरें | नोएडा में प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित प्लास्टिक की ट्रे बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नोएडा (उप्र), सात अक्टूबर थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित प्लास्टिक की ट्रे बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सी-14 सेक्टर- 3 में प्लास्टिक की ट्रे बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार शाम को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सीएफओ ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के अधिकारियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय फैक्ट्री में दर्जनों लोग काम कर रहे थे। दमकल विभाग और पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि घटना के किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीएफओ ने बताया कि पूरी तरह आग बुझने के बाद ही आग के कारणों और आग से हुए नुकसान का पता चल पाएगा।

प्लास्टिक के पुर्जे बनाने वाली कंपनी में लगी आग के चलते जहरीला धुआं निकल रहा था, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\